डॉ. अज़हर अनवर वाराणसी में कंसल्टेंट यूरोलॉजिस्ट और एंड्रोलॉजिस्ट हैं। रेफरल की जरूरत नहीं है।
क्लिनिक और समय
गैलेक्सी हॉस्पिटल, महमूरगंज
दोपहर की OPD
- समय: सोमवार से शनिवार, दोपहर 2 से 5 बजे
- पता: दयाल एनक्लेव, प्लॉट 4–7, महमूरगंज रोड, वाराणसी 221010
- सुविधाएँ: परामर्श, जाँचें, फार्मेसी, भर्ती और ऑपरेशन
एस्टर क्लिनिक, तेलेयाना क्रॉसिंग
शाम की OPD
- समय: सोमवार से शनिवार, शाम 5 से 8 बजे
- पता: तेलेयाना क्रॉसिंग, बाज़ारदिहा, वाराणसी 221106
- सुविधाएँ: परामर्श, जाँचें और फार्मेसी
ऑपरेशन या भर्ती की संभावना हो तो गैलेक्सी हॉस्पिटल बेहतर है। बाज़ारदिहा, लोहता और भुल्लनपुर से एस्टर क्लिनिक पास पड़ता है; कैंट, सिगरा और महमूरगंज से गैलेक्सी हॉस्पिटल।
अपॉइंटमेंट
- कॉल या WhatsApp करें: +91 98398 65247। रिपोर्ट क्लिनिक आने से पहले WhatsApp पर भेजी जा सकती हैं।
- पहला परामर्श क्लिनिक में होता है। फॉलो-अप और रिपोर्ट फोन पर दिखाई जा सकती हैं।
क्या साथ लाएँ
- पुराने स्कैन (अल्ट्रासाउंड, CT या MRI), CD या फिल्म सहित
- हाल की खून और पेशाब की रिपोर्ट
- चल रही दवाओं की सूची
- पहले हुए किसी ऑपरेशन के डिस्चार्ज पेपर
किन समस्याओं का इलाज होता है
- गुर्दे और यूरेटर की पथरी
- प्रोस्टेट और पेशाब की समस्या
- पेशाब में जलन और इन्फेक्शन
- पेशाब में खून आना
- पेशाब का लीक होना
- फाइमोसिस और खतना
- अंडकोष की सूजन और गाँठ
- पुरुषों में बांझपन
- बच्चों की यूरोलॉजी
- यूरोलॉजी के कैंसर
सभी सेवाएँ और प्रक्रियाएँ देखें →
OPD नहीं, सीधे इमरजेंसी जाएँ
- बुखार के साथ कमर या बगल में दर्द
- पेशाब बिल्कुल न आना
- एक अंडकोष में अचानक तेज दर्द
- चमड़ी पीछे फँस जाना और आगे न आना
- पेशाब में ज्यादा खून, या थक्कों से धार रुकना
योग्यता
- M.Ch. यूरोलॉजी: दयानंद मेडिकल कॉलेज, लुधियाना (2022)
- DNB जनरल सर्जरी: बोकारो जनरल हॉस्पिटल
- MBBS: कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज, मणिपाल
- पंजीकरण: MCI/08-32574 (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया)
- सदस्यता: USI, SIU और IMA
यह पेज केवल सामान्य जानकारी देता है। यह चिकित्सा सलाह, निदान या इलाज का विकल्प नहीं है। अपनी स्थिति के अनुसार जाँच और सलाह के लिए योग्य यूरोलॉजिस्ट से मिलें।